Uncategorized

लोकपर्व छेरछेरा पर नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव की शुभकामनाएं, दान और समरसता को बताया छत्तीसगढ़ की पहचान …

img 20260101 wa00435498806954654047943 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

श्री नामदेव ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है। यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण लोकपरंपरा को जीवंत रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल के घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर धान के साथ साग-भाजी, फल और अन्य अन्न का दान किया जाता है, जिससे समाज में सहयोग, करुणा और मानवता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और साझा समृद्धि की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस लोकपर्व को पारंपरिक मूल्यों, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

Related Articles