Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन …

img 20260112 wa00101687474063946319240 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत एकदिवसीय उपवास रखकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। उपवास प्रदर्शन जांजगीर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प्रांगण में आयोजित हुआ।

उपवास कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कार्यक्रम समन्वयक विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं श्रीमती मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की सबसे महत्वपूर्ण जीवनरेखा है, लेकिन बजट में कटौती और भुगतान में देरी से मजदूरों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा के बजट में की जा रही कटौती को तत्काल रोकने तथा मजदूरों को समय पर और पूरा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया और जनहित के मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का विरोध किया।

img 20260112 wa0009679272434884227842 Console Corptech

उपवास कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, मदनलाल अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, संदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, गोविंद कश्यप, शत्रुघ्न दास महंत, महेश्वर टंडन, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, ज्योति किशन कश्यप, पूर्व नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, उत्तम पाटले, सेवादल जिला अध्यक्ष देव पाण्डेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस शर्मा, हरीश पाण्डेय, ऋषिकेश उपाध्याय, रामबिलास राठौर, शाश्वत दीवान, पार्षद विष्णु यादव, भूपेंद्र चंद्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, आकाश तिवारी, परमेश्वर निर्मले, मुस्कान परवीन, राधेलाल थवाईत, अंजलि देवांगन, तमेंद्र देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्गा कुर्रे, ललित देवांगन, पवन साहू, राज सरोज, अनीता प्रकाश, डुग्गू प्रधान, सेवकलाल देवांगन, गोविंदा वैष्णव, सुमित दास, विष्णु प्रसाद, गौरव सिंह, अनिल राठौर, प्रमेंद्र यादव, घनश्याम साहू, अशोक यादव, नरेंद्र खरे, मानिक मसीह, गार्गी तिवारी, महेश खरे, शशिकांत बनाफर, कविता देवांगन, श्याम बाई, अतीक कुरैशी, प्रदीप यादव, अमन अग्रवाल, शेषनाथ टंडन, चंद्र कुमार ओग्रे, विनय प्रकाश, बबला तिवारी, रफीक खान, दिनेश महंत, सत्यनारायण सर्वे, राजकुमार चंद्रा, कृष्ण प्रजापति, अजय शशि जगत, ओमप्रकाश साहू, सुधांशु तिवारी, दीपक श्रीवास, नवल किशोर सिंह, पवन साहू, पवन चौहान, कमल वैष्णव, धनंजय कर्ष, हरदेव चौहान, दिनेश मिरि सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Related Articles