Uncategorized

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 7वीं ISF राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन …

img 20250430 wa0017281298148938577086733358 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में आयोजित 7वीं ISF राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

प्रतियोगिता में बिलासपुर से प्रतिनिधित्व करते हुए काज़ी हसनूर ने स्वर्ण पदक, जबकि रिशिता खलको, सुखप्रीत कौर और वंश पाटले ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं संशुभ पाटले, आराध्या सोनी, सात्विक कुर्रे, दक्ष साहू, श्रेयांश ओझा एवं अनुकल सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ का परचम फहराया।टीम के सफल नेतृत्व में सिहान रंजन डे सर एवं संसाई काज़ी हसनूर ने महत्वपूर्ण आधिकारिक भूमिका निभाई। कोच के रूप में संसाई फिजा बानो ने खिलाड़ियों का कुशल मार्गदर्शन कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

चैंपियनशिप के समापन उपरांत जब खिलाड़ी बिलासपुर लौटे, तब अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर फरीदा बेगम, रविकांत सोनी, संध्या मैडम, सुष्मिता मैडम, मोनिका ओझा, अभिषेक, भोला राम साहू, गोविंद राम पाटले, सुशीला पाटले, प्रेक्षणा पाटले, कृपा राम भरद्वाज, पूनम खलको एवं प्रीति सोनी उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ टीम के इस शानदार प्रदर्शन ने साबित किया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और निरंतर परिश्रम तथा समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles