Uncategorized

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चांपा में व्यापक असर, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में श्रमिकों ने दिखाई एकजुटता …

img 20260212 wa00238249041475937512659 Console Corptech

चांपा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 12 फरवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल का चांपा में व्यापक असर देखने को मिला। डॉ. संजय कुमार सिंह (महासचिव, प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन) के नेतृत्व में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के कर्मचारियों ने हड़ताल में सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमिक एकजुटता का परिचय दिया।
हड़ताल का संचालन प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन के बैनर तले किया गया, जिसमें संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हड़ताल के चलते औद्योगिक कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उठाई जा रही मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की, जिनमें लेबर कोड में संशोधन, वेतन विसंगतियों का निराकरण एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली प्रमुख रही
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होना इस बात का प्रतीक रहा कि श्रमिक वर्ग अपनी जायज मांगों को लेकर संगठित एवं गंभीर है। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी शिवदयाल कर्ष, हरीश श्रीवास, राज कुमार सरोज, तापस दत्ता एवं योगेश देवांगन की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
img 20260212 wa00207031279209264813 Console Corptech

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिक हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

rajangupta Console Corptech
img 20260212 wa00302192320694270858650 Console Corptech

10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों के द्वारा आज बुलाए गए राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल “भारत बंद” को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल अपना समर्थन देने पहुंचे।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता भी हड़ताल को अपना समर्थन देने पहुंचें ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे