Uncategorized

जिले के स्कूलों में 30 नवंबर से शुरू होगा महतारी भाषा सम्मान सप्ताह …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में 30 नवंबर से महतारी भाषा सम्मान सप्ताह का आयोजन शुरू होगा। यह आयोजन 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा में विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, लोकगीत एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, 1 दिसंबर को हाई स्कूलों में वाद-विवाद, 2 दिसंबर को लोकगीत, 3 दिसंबर को हायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध तथा 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ी भाषा, स्थानीय बोलियों, साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और छत्तीसगढ़ की समृद्ध भाषाई एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा।

Related Articles