



जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मोबाइल चोरी कर मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग 80 हजार रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 की सुबह राहौद निवासी सुदीप कुमार के घर में घुसकर आरोपी और उसके साथियों ने दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।


पकड़े गए प्रियेश कुमार बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी केशला वार्ड नं. 07 गुड़ीपारा थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।







