Uncategorized

महिलाओं के हाथों में हुनर की नई ताकत: समर्थ योजना से सिवनी में बुनकरों की नई पहचान …

img 20260322 wa00991154615694900687760 Console Corptech

चांपा। चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत आयोजित रेशम हाथकरघा बुनकर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रशिक्षण कुल 270 घंटे (34 दिवस) चला, जिसमें 30 महिलाओं ने भाग लेकर बुनकरी का हुनर सीखा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक रामाधार देवांगन एवं सहायक प्रशिक्षक चमराराम देवांगन ने प्रतिभागियों को कपड़ा बुनाई, दरी निर्माण सहित बुनकरी के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने बताया कि यह योजना उनके लिए सुनहरा अवसर साबित हुई है, जिससे वे अब घर बैठे रोजगार कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना पाएंगी।
समापन अवसर पर परिवार परामर्शदात्री समिति जांजगीर की सदस्य श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चांपा की सदस्य इंजी. मंजूषा पाटले, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उमा सोनी, बलौदा जनपद पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता नामदेव, तसर अनुसंधान सिवनी के अधिकारी राजेंद्र पुरोहित एवं अरविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराते हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर इंजी. मंजूषा पाटले ने भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में अधिक से अधिक प्रवेश लेने की अपील करते हुए कहा कि हथकरघा बुनकर कारीगरी को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर इसे नई गति दी जा सकती है, जिससे यह क्षेत्र व्यापक स्तर पर विकसित होगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे

img 20260322 wa01031963773273059856936 Console Corptech

कार्यक्रम में उषा यादव, शर्मिला गोस्वामी, पुष्पा महंत, गौरी नामदेव, बद्रिका यादव, धनकुंवर बरेठ, रुकमणी पांडेय, अंजनी यादव, दुर्गा बरेठ, पामिति यादव, सीमा महंत, शिव कुमारी, सुलोचनी महंत, प्रियंका धीवर, कविता बरेठ, रश्मिन बरेठ, सरिता बरेठ, सजनी बरेठ, रानू जायसवाल, नित्रिका यादव, कुसुम विश्वकर्मा, बसंती नामदेव, सहोदरी बरेठ, भगवती बरेठ, अंजू बरेठ, कमला श्रीवास, रामकुमारी, उर्मिला, कृष्णा, मालती, पूर्णिमा, दिनेश्वरी, महेश्वरी, सुकांति, रानू, दुर्गा, अनुसुईया, रजनी, पार्वती, संतोषी, चंद्रिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं निखिल वैष्णव उपस्थित रहे।

Related Articles