Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान”,लाभार्थियों का हुआ सम्मान …

img 20260409 wa00003322500196894407194 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तारतम्य में चलाए जा रहे “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” के तहत आज ग्राम तेंदुभांठा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम तेंदुभांठा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बाबूलाल तिवारी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों से संवाद करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम कार्यक्रम प्रभारी प्रभुदयाल जायसवाल, रामचरण राठौर, घनश्याम साहू, घासीराम साहू एवं गोविंद सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नामदेव (नगर पालिका अध्यक्ष, चांपा) एवं धीरज सोनी (अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा भाजपा चांपा) द्वारा किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles