Uncategorized

मानसून पूर्व मेंटेनेंस : कल से चांपा में अलग-अलग तिथियों में बिजली आपूर्ति लगभग 5 घंटे रहेगी बाधित …

img 20260411 wa00483894941863793967110 Console Corptech

चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा मानसून पूर्व आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण चांपा जोन अंतर्गत 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित तिथियों में अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह शटडाउन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है, जिसे आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

सहायक यंत्री (जोन) कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शहर एवं आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इन तिथियों में रहेगी बिजली बाधित12 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न दिनों में 33 केवी चांपा 01, 02, पीआईएल तथा 11 केवी राजन, न्यू बस स्टैंड, कोटाडबरी, न्यू बिरगहनी, तहसील फीडर, आरकेएम फीडर, घटोली फीडर, घोघरानाला, ओम सिटी-कोरबा रोड, राजापारा (ओल्ड बिरगहनी) सहित अन्य फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

img 20260411 1441048876180246969482480 Console Corptech

प्रभावित क्षेत्र – शटडाउन के दौरान चांपा शहर के मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र, कॉलोनियां, औद्योगिक क्षेत्र, अस्पतालों के आसपास के इलाके, ओम सिटी, कोरबा रोड, घटोली चौक, बिरगहनी, राजापारा सहित कई मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। उपभोक्ता असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए विभाग ने आवश्यक तैयारी पहले से कर लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे