Uncategorized

प्रशासन का कड़ा प्रहार: एसडीएम व तहसीलदार की अगुवाई में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,बीती रात की घटना …

चांपा। जिले में अवैध उत्खनन और रेत के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात चांपा एसडीएम पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं चांपा टीआई के नेतृत्व में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही लगभग 5 गाड़ियों को जब्त किया।
अचानक की गई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। पकड़े गए सभी वाहनों को थाना चांपा परिसर में खड़ा कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद यह सख्त कदम उठाया गया, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल है, वहीं प्रशासन की सख्ती से कानून व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।

Related Articles