Uncategorized

कलेक्टर ने नागरिकों से की समूह के द्वारा निर्मित राखियों को खरीदने की अपील …

img 20240812 wa00355838034177302255592 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश कि छिकारा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में समूह की दीदियों द्वारा तैयार राखियों का स्टॉल लगाया गया है। जहां पर विभिन्न प्रकार के साजों सामान से तैयार की गई राखियों का विक्रय किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धान, चावल, रूद्राक्ष, रंगीन मोती, स्टोन, ऊन से राखियां, स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सामग्री, धान के पैरा से तैयार किये गये तस्वीर भी स्टॉल में लगाई गई हैं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समूह की दीदियों के द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह समूह के द्वारा बनाई गई राखियों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20240812 wa00331296674099955098743 Console Corptech

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि एनआरएलएम बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करते हुए त्योहारों के समय अलग अलग गतिविधियों का संचालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टोरेट में राखियों का स्टॉल समूह की महिलाओं द्वारा लगाया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत में भी स्टॉल लगाया जाएगा। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टोरेट में पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारियों सहित आमजनता के द्वारा राखियां खरीदी की जा रही हैं। कलेक्टोरेट में भारती महिला कलस्टर संगठन सेमरा नवागढ़ की पीआरपी भारती धुव्र, श्रीमती रूपा भारद्वाज, श्रीमती सीमा कुर्रे, श्रीमती हेमलता मनहर द्वारा राखी का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टोरेट में लगाए गए राखी के स्टॉल में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles