Uncategorized

करही गोलीकांड: 16 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गोलीकांड व हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने रायपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्रवाई और बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात कही।
इससे पूर्व पीड़ित परिवार जांजगीर में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप तथा विधायक बालेश्वर साहू से भी मुलाकात कर चुका है। वहीं, बिलासपुर में आईजी से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात करही में गोलीकांड की वारदात हुई थी, जिसमें बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में गहरा आक्रोश है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए 35 पुलिस – अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इधर, बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस ने 18 मई को एसपी कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी है।

Related Articles