Uncategorized
नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं …


चांपा। नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री देवांगन ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है।इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है।रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
