Uncategorized

पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, वैज्ञानिक जांच से अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई गति …

img 20260524 wa00125967042872109652049 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस को अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी सौगात प्राप्त हुई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिनांक 23 मई 2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग एवं जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एफएसएल अधिकारी सुश्री सृष्टि राय ने बताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का परीक्षण एवं विश्लेषण करेगी। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और अपराधियों तक पहुंचना अधिक सटीक व आसान होगा। उन्होंने बताया कि वैन में अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से घटनास्थल से डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन, संरक्षण और विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे पुलिस जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

img 20260524 wa00115711130944142961113 Console Corptech

मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख उपयोगिताएं :
सूक्ष्म साक्ष्यों, रेशों, कणों एवं अन्य पदार्थों का वैज्ञानिक निरीक्षण
फिंगर प्रिंट की खोज, विकास, संग्रहण एवं तुलना
घटनास्थल एवं साक्ष्यों की उच्च गुणवत्ता वाली फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग
डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच एवं डेटा विश्लेषण
जैविक नमूनों एवं संवेदनशील साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण
साक्ष्यों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्ट तैयार करना
साक्ष्यों की पहचान, बारकोड स्कैनिंग, लेबलिंग एवं ट्रैकिंग
बिजली, संचार एवं डेटा प्रबंधन की सुविधाओं के साथ घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही
अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
पुलिस विभाग की इस नई पहल को अपराध नियंत्रण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल विवेचना की गति तेज होगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं एफएसएल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles