

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने आज सुबह 10 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर, पुराना कॉलेज रोड से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। यह रैली तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।राजेश अग्रवाल के साथ 27 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में नगर के चौतरफा विकास को प्राथमिकता दी गई थी, इस बार भी नगर विकास को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
चांपा की जनता के बीच उनका प्रचार अभियान सकारात्मक माहौल बना रहा है। राजेश अग्रवाल ने नगरवासियों से वादा किया कि यदि उन्हें फिर से मौका मिला तो वे चांपा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।






