Uncategorized

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई : रेत घाट में चैन माउंटेन मशीन सीलबंद, माफियाओं में हड़कंप …

img 20260528 wa00514814880158152548902 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित “Illegal Mining Task Force” ने भादा रेत घाट क्षेत्र में छापा मारकर अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को मौके पर सीलबंद किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

भादा रेत घाट में दबिश – आज दिनांक 28 मई 2026 को सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में “Illegal Mining Task Force” की टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि बिना वैध अनुमति के चैन माउंटेन मशीन से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। तत्काल जिला खनिज विभाग की टीम को बुलाकर मशीन को सीलबंद किया गया।

shrinathji Console Corptech

अवैध उत्खनन पर जीरो टॉलरेंस – पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्रवाई रहेगी जारीजिला पुलिस ने संकेत दिए हैं कि “Illegal Mining Task Force” की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे