Uncategorized

केशरवानी महिला सभा चांपा ने गंगा दशहरा पर किए विविध धार्मिक आयोजन, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प …

img 20260528 wa00334006401986603897744 Console Corptech

चांपा। पुरुषोत्तम माह (अधिक मास) की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मनाए जाने वाले पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर केशरवानी वैश्य महिला सभा, चांपा द्वारा पाठक घाट हनुमान मंदिर, कदम चौक चांपा में भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं मां गंगा की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात “नमामि देवी गंगे” और “हर-हर गंगे” के जयघोष के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की विधिवत आरती की गई तथा गंगा दशहरा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर केशरवानी महिला सभा चांपा की महामंत्री, प्रदेश महिला सभा की शिक्षामंत्री एवं लेक्चरर श्रीमती रेखा गुप्ता ने वैश्विक जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए मां गंगा को साक्षी मानकर उपस्थित सामाजिक जनों, महिला सभा की पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल के महत्व को समझाते हुए प्रत्येक बूंद की बचत करने और जल संपन्न भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

shrinathji Console Corptech

केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने महिला सभा के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में इस तरह का धार्मिक आयोजन बड़ा ही फलदायी होता है, खासकर गंगा दशमी के अवसर पर मां गंगा जी की पूजा आरती, सुंदरकांड, भजन कीर्तन और सबसे बड़ी बात है कि जलसंकट को देखते हुए समाज के लोगों ने एकसाथ जल बचाने और संरक्षित करने के लिए शपथ लीकेशरवानी महिला सभा चांपा की अध्यक्ष अल्का केशरवानी ने समाज के सभी महिलाओं और उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित आप सभी का उत्साह देखकर बड़ी खुशी होती है, आपके उत्साह ही हमे आगे और सामाजिक काम करने के लिए प्रेरित करती है, इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाईं बहनों से भी मै आग्रह करती हूं कि सभी इस तरह के धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने और अपना सलाह भी दें ताकि आगे और भी वृहद स्तर पर अन्य आयोजन किया जा सके

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर केशरवानी वैश्य कल्याण समिति के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महामंत्री गौरव गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण गुप्ता, छत्तीसगढ़ केशरवानी सभा के कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत गुप्ता, महेश गुप्ता, राज गुप्ता, केशरवानी महिला सभा चांपा की संरक्षक मधुरानी गुप्ता, केशरवानी महिला सभा चांपा की अध्यक्ष अल्का केशरवानी, महामंत्री रेखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, प्रदेश महिला सभा की प्रचार प्रसार मंत्री सिंकी गुप्ता, प्रदेश महिला सभा की कार्यकारिणी रागिनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सरिता गुप्ता, संजीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रिया केशरवानी, मंजू केशरवानी, सपना गुप्ता, मनीषा गुप्ता, पूजा, अनुपमा केशरवानी, अनुप्रिया गुप्ता, पायल गुप्ता, पूनम केशरवानी, गुलाब गुप्ता, कृतिका, अंश, दिव्यांशी, अयांस, अक्की, आरोही, अंशिका, दिपाली, अथर्व, अवि, मानिया, दीपक सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, माताएं, बहनें और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे