छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मालखरौदा के संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन…

मालखरौदा। ब्लाक मुख्यालय में संचालित संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 फरवरी को मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव की उपस्थिति में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी हिंदी देश भक्ति गीतों पर डांस करके अपना हुनर दिखाया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

साथ ही लोगों को अनेक प्रकार से संदेश दिया वही इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा कपड़ा एक जोड़ी पहनो ,खाना कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं ताकि वह समाज के अच्छाई और बुराई को समझ सके और ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें जिससे कि वह अपने परिवार गांव और देश का नाम रोशन कर सकें उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने शिक्षित होने का फायदा बताएं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए डांस की खूब सराहना की साथ ही उन्होंने पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा 2023 के दसवीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में जो कोई भी बच्चा पूरे ब्लॉक में प्रथम आएगा उन्हें वह हवाई जहाज मैं दिल्ली या मुंबई ले जाएंगे घुमाने के लिए वही कार्यक्रम में लकेश्वरी लहरे सरपंच संघ के अध्यक्ष कुमार जितेंद्र बहादुर सिंह जिला पंचायत सदस्य साक्षी जुगल किशोर बंजारे जमगहन सरपंच पूर्णिमा चंद्र प्रकाश खुटे के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे मंच संचालन विजय लारेंस स्कूल संचालक द्वारा किया गया।

rajan Console Corptech

Related Articles