Uncategorized

बोलबम सेवा समिति भोजपुर चांपा के भक्त रवाना हुए बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा पर …

img 20250709 wa00061973916044458545725 Console Corptech


चांपा। भोजपुर चांपा की बोलबम सेवा समिति के 22 श्रद्धालु आज दोपहर बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन हेतु ट्रेन से रवाना हुए। समिति के सदस्यों का यह धार्मिक यात्रा सावन मास की पुण्य बेला में प्रारंभ हुई है, जो पूर्ण रूप से भोलेनाथ की कृपा और आस्था से ओतप्रोत रहेगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी। भक्तों ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की और बाबा बर्फानी से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की। यह यात्रा सावन माह के पवित्र अवसर पर की जा रही है, जब अमरनाथ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व होता है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250709 wa00061553945175923333203 Console Corptech

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और अनुशासित ढंग से होगी। सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा चुकी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

22 श्रद्धालु रवाना हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए। ट्रेन से चांपा से हुई यात्रा की शुरुआर। सावन माह में भोलेनाथ के दर्शन का मिलेगा पुण्य लाभ। बोलबम सेवा समिति द्वारा समर्पित आयोजन

    Related Articles