छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के ब्यास कश्यप पहुंचे चांपा, ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर बनाई गई रणनीति …

जांजगीर चांपा। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होते ही जांजगीर चांपा विधानसभा सीट की भी तस्वीर साफ हो गई है। 25 साल बाद कांग्रेस ने इस सीट में बदलाव करते हुए नए चेहरे रूप में ब्यास कश्यप पर दांव खेला है। टिकट मिलने के बाद ब्यास कश्यप ने चांपा के ब्लाक कांग्रेस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech
IMG 20231019 WA0155 Console Corptech

उन्होंने चांपा के कांग्रेसजनों से कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक सीटों में जीत दर्ज कराने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। ब्यास कश्यप ने कहा कि टिकट के दावेदार तो बहुत लोग थे लेकिन किसी एक को ही टिकट मिलनी है। इसलिए जिसे भी टिकट मिली है, उसे समर्थन देना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता के ही दम से ही जीता जाता है।चांपा से हमेशा कांग्रेस जीतती रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार भी चांपा से कांग्रेस को जीतने हम सभी हरसंभव प्रयास करेंगे। इस पर सभी कांग्रेसजनों ब्यास कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया। ने अपना समर्थन देते हुए जांजगीर चांपा सीट से कांग्रेस को जीतने कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

Related Articles