Uncategorized

चिल्हर की किल्लत से राहत: चैंबर ऑफ कॉमर्स और एसबीआई की पहल से व्यापारियों को मिला संबल …

img 20260510 wa0135553382910528814411 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही चिल्हर की समस्या से शनिवार को बड़ी राहत मिली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जांजगीर-नैला इकाई के विशेष प्रयास और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से मुख्य शाखा परिसर में विशाल सिक्का एवं नोट वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस विशेष पहल का उद्देश्य बाजार में छोटी मुद्रा की उपलब्धता बढ़ाना और दैनिक लेन-देन को सुगम बनाना रहा। शिविर में कुल ₹3 लाख मूल्य के ₹10 के सिक्के वितरित किए गए। इसके अलावा, छोटे नोटों की मांग को देखते हुए ₹30 हजार मूल्य के ₹10, ₹20 और ₹50 के नए नोट भी व्यापारियों को उपलब्ध कराए गए।

व्यवस्थित वितरण व्यवस्था अपनाई गई – बैंक प्रबंधन द्वारा वितरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए थे।
करेंट अकाउंट धारकों को ₹5,000 मूल्य के ₹10 के सिक्के
सेविंग अकाउंट धारकों को ₹2,500 मूल्य के ₹10 के सिक्के
गैर-खाताधारकों को अधिकतम ₹2,500 तक की चिल्हर प्रदान की गई
इस पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया।

चैंबर पदाधिकारियों और बैंक टीम की रही सक्रिय भूमिका – कार्यक्रम की सफलता में शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह और उनकी बैंक टीम का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के दौरान चैंबर के प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव सुनील शर्मा, सह सचिव गजानंद अग्रवाल एवं नीरज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निखिल बजाज, कमल गुरनानी, सतीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि निर्मलकर, मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग ने सहभागिता की।


व्यापारियों ने जताई संतुष्टि – कपड़ा, किराना, मेडिकल, सब्जी, ठेला-फेरी और अन्य फुटकर व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने शिविर का लाभ लिया। व्यापारियों ने कहा कि चिल्हर की उपलब्धता से ग्राहकों के साथ लेन-देन में अब काफी आसानी होगी। चैंबर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे।

Related Articles