छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अनीश शर्मा का साहसिक कदम समाज के लिये उदाहरण बनेगा: इंजी. रवि पाण्डेय…

जांजगीर चांपा।। प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में अनीश शर्मा को सम्मानित किया। यह सम्मान दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने के लिया किया गया। इस दौरान इंजी. पाण्डेय ने कहा कि अनीश शर्मा का साहसिक कदम समाज के लिए उदाहरण बनेगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

गौरतलब है कि बीते 03 अप्रैल को दोपहर लगभग 01 बजे कार में सवार कोरबा में कार्यरत पूर्व सैनिक श्याम लाल राठौर निवासी वार्ड नंबर 8 चंदनियापारा जांजगीर अपने घर से गाड़ी निकाल कर नहर के रास्ते जा रहे थे। तभी एक कार शिव मंदिर बड़ी नहर जांजगीर के पास पहुँची और उसी समय कार अनियंत्रित होकर नहर अंदर घुस गयी। घटना के सम्बंध में आसपास के लोगो को जानकारी प्राप्त होने पर नैला नहरिया मंदिर की ओर रहे युवक अनीश शर्मा भी मदद करने दौड़ पड़े। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुऐ अदम्य साहस का परिचय दिया। उसने नहर में कूदकर कार सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इस नेक कार्य के लिए का इंजी. रवि पाण्डेय ने श्रीफल, गमछा एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles