छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

वार्ड के लोगों ने कांग्रेस पर जताया भरोसा, भूपेन्द्र यादव 113 वोटों से भाजपा के मोंटू गोपाल को दी शिकस्त …

🔴 चांपा नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 में हुए उपचुनाव में सत्तासीन दल को मिली जीत, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की यह बड़ी जीत

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के एकमात्र नगरपालिका चांपा में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव बहादुर ने अपने निकटतम प्रत्याशी विद्याभूषण गोपाल मोंटू को 113 वोटों से पराजित कर दिया। चांपा का उपचुनाव कांग्रेस के पक्ष में आते ही कांग्रेसजन झुम उठे। उन्होंने बाजे गाजे और पटाखा फोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया। नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने इस जीत को शहर की जनता की जीत बताया। साथ ही कांग्रेस के राज में चांपा शहर में हो रहे चहुंमुंखी विकास पर जनता का मोहर बताया।वार्ड नं. 24 में कांग्रेस की जीत पर राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो नपाध्यक्ष जय थवाईत का कही न कही राजनीति कद बड़ा है जिसतरह से नगर का विकास हो रहा है और बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में लगातार शहर विकास को प्राथमिकता दे रहे है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
IMG 20230630 WA0019 Console Corptech
जीत की बधाई देते कांग्रेसी नेता…

जिले के चांपा नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 24 की सीट पूर्व पार्षद स्व. रामकुमार यादव के निधन के बाद से खाली थी। इसे भरने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भर के नगरपालिका व पंचायतों में उपचुनाव कराया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार बीते 27 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। आज सुबह 9 बजे से मतदान स्थल में दोनों प्रमुख दलों के अलावा लोगों की भीड़ लग गई थी। जैसे ही चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया, कांग्रेसजनों के खुशी का ठिकाना न रहा। मतगणना स्थल के बाहर नवनिवार्चित प्रत्याशी को रंग गुलाल और फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। भूपेन्द्र यादव ने इस जीत को वार्ड की जनता का जीत बताते हुए इसे पूर्व पार्षद स्व. रामकुमार यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बतायाइधर, नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने इस जीत पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में जिस तरह चांपा शहर का विकास हो रहा है, उस पर मुहर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, जिसके चलते शहर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति निरंतर हो रही है। उन्होंने शहर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इसी तरह कांग्रेस का हाथ आम लोगों पर सदैव बना रहेगा। इसलिए आगामी चुनाव में भी लोगों को कांग्रेस पर भरोसा जताना चाहिए।

IMG 20230630 WA0024 Console Corptech
जीत की बधाई देते नपाध्यक्ष,नपाउपाध्यक्ष एवं पार्षदगण

शहर के लिए बड़ी उपलब्धि – नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि चांपा के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि नदी किनारे पाइप और वाटर ट्रीटमेंट का काम है, जो अभी प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि अब तक शहर भर की नालियों का पानी सीधे हसदेव में जा रहा था, जिससे हसदेव भी प्रदूषित हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 14 करोड़ की मंजूरी दी है। स्वीकृत राशि से हनुमाधान धारा से चरणनगर तक नदी किनारे मोटे पाइप बिछाया जा रहा है, जिसमें शहर भर की नालियों को जोड़कर गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए शुद्ध कर नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इससे नदी का प्रदूषण कम भी होगा।

Related Articles