छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाधार्मिक

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक एवं शुभकामनाए …

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र एवं रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाए दी है साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने चांपा में भव्य शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि नवरात्रि का समापन रामनवमी के साथ होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि की रामनवमी 30 मार्च दिन बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि आखिरी नवरात्र का नाम भगवान श्रीराम के नाम पर ही क्यों पड़ा हैं भगवान राम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था।भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेतायुग में इसी दिन पैदा हुए थे।भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। श्रीराम स्वयं भगवान विष्णु का सातवां अवतार थे।भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की कहानी भी नवरात्रि से जोड़कर देखी जाती है। जिस वक्त श्रीराम सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए युद्ध लड़ रहे थे। उस समय रावण पर विजय पाने के लिए भगवान श्रीराम ने देवी दुर्गा का अनुष्ठान किया था।यह पूजा अनुष्ठान पूरे 9 दिनों तक चला था जिसके बाद मां दुर्गा ने भगवान श्रीराम के सामने प्रकट होकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था।वहीं, दसवें दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles