छत्तीसगढ़जांजगीर चांपारायपुर

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 से, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पांडे सहित छत्तीसगढ़ से यात्रा में शामिल होने वाले 324 नेताओं की सूची जारी…

रायपुर। मध्यप्रदेश में आगामी 26 व 27 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा होगी, जिसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय सहित कुल 324 नाम शामिल है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश की प्रमुख सात नदियों का पानी और मिट्टी लेकर नेता यात्रा में शामिल होंगे. जिससे राहुल गांधी के हाथों वृक्षारोपण कराया जाएगा। 26 नवंबर को मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित मोरटक्का से यह यात्रा शुरू होगी, जो इंदौर तक होगीयात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे खरगोन के खेरदा से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे भानबरद में ब्रेक होगा। फिर शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी, फिर शाम 7 बजे सनावद में ब्रेक होगा। इसी तरह 27 नवंबर को सुबह 6 बजे फिर यात्रा शुरू होगी। 10.30 बजे मनिहार में ब्रेक और शाम 4 बजे उमरिया चौकी, खरगोन से यात्रा फिर शुरू होगी। इसके बाद 5.30 बजे मैयापुर धाम, बलवाड़ा में ब्रेक होगा। शाम 6.30 बजे अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद दशहरा मैदान ग्राउंड, महू में नाइट स्टे करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles