छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भारत संकल्प यात्रा का हथनेवरा गांव में हुआ शुभारंभ, वैन का जनप्रतिनिधियों ने किया …

जांजगीर चांपा। जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जनपत पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत हथनेवरा में किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

भारत सरकार द्वारा प्रदाय वैन का स्वागत ग्रा.पं. सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा फूल माला से किया गया। पूर्णतः डिजिटलाइज वैन में प्रधानमंत्री का संदेश एवं विकसित भारत के संबंध में मुवी का प्रसारण किया गया। सभी उपस्थित ग्रामवासी, जनप्रतिनिधी, अधिकारी और कर्मचारियों को विकसित भारत का संकल्प शपथ दिलाया गया। मेरी जुबानी मेरी कहानी के अंतर्गत PMAY, SBM, NRLM, कृषि KCC, PM किसान सम्मान निधि, हितग्राहियों के द्वारा अपनी भाषा में अपनी सफलता की कहानी बतायी गई। इसी प्रकार धरती करे पुकार के कार्यक्रम के तहत स्थानीय छात्र छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बालिका स्पर्धा का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.),बम्हनीडीह, BEO, BMO, CDPO, SADED,पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles