छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

59 लाख के विकास कार्यों का नपाध्यक्ष जय थवाईत सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन …

चांपा। नगापालिका क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य हो रहा है।इसी कड़ी में बीते दिनों वार्ड नंबर 25 में नाली निर्माण गुरुद्वारा से शंकर नगर तक 40 लाख रुपये की लागत से होगा जिसका भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत एवं नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन सहित पार्षद गण के द्वारा किया गया।साथ ही नगरपालिका चांपा के वार्ड नंबर 01 में दो जगहों पर विकास कार्य सीसी रोड़ निर्माण 7 लाख एवं 12 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे उसका भी भूमिपूजन किया गया।इस अवसर पर नपाध्यक्ष जय थवाईत ने इंजीनियर औऱ ठेकेदार को कार्यो को गुणवत्ता से करने हिदायत दी और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने निर्देशित किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20230910 WA0017 Console Corptech


इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद भूपेंद्र बहादुर ,अनिल रात्रे, संतोष जब्बल, श्रीमती अंजली देवांगन,दिनेश्वर देवांगन,पुसाउ सिंह सिदार,पद्मेश शर्मा,नपा अधिकारी-कर्मचारी सहित ठेकेदार एवं वार्डवाशी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles