छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दशहरा उत्सव में शामिल हुए ब्यास कश्यप,जनसम्पर्क कर लिया आशीर्वाद …

जांजगीर चांपा। विधानसभा सीट से व्यास कश्यप को टिकट मिलने के बाद लगातार वो क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। व्यास कश्यप आज शाम चांपा पहुंचकर भालेराव मैदान दशहरा उत्सव में शामिल हुए। दशहरा उत्सव में भालेराव मैदान में जनता से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि व्यास कश्यप ने चांपा के कांग्रेसजनों के साथ भालेराव मैदान में उपस्थित लोगों से आशीर्वाद लिया फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं अकलतरा विधानसभा प्रभारी टिंकू मेमन के पेट्रोल पंप में कार्यकर्ताओं से भेंटकर चुनाव सम्बंधित चर्चा किए। जनसंपर्क में सरफराज मेमन,पार्षद नागेंद्र गुप्ता,अनिल रात्रे,पूसाउ सिंह सिदार,बहादुर यादव,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला,ओबीसी कांग्रेस महामंत्री किशोर साव,अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अब्बास खान, पवन कश्यप,अंकित सिंह,आशीष जिंदल,बशीर खान,जुबेर मेमन,जावेद मेमन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles