छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का तेज हुआ जनसंपर्क, लोगों के बीच पहुंचकर मांग रहे समर्थन …

जांजगीर-चांपा। जैसे जैसे चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे प्रचार अभियान तेज होते जा रहा है। जांजगीर चांपा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ श्री कश्यप रोज दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और एकबार फिर से समर्थन मांग रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
IMG 20231109 WA0012 Console Corptech


आपकों बता दें कि सबसे हाईप्रोफोइल सीटों में से एक जांजगीर चांपा जिले में मुकाबला काफी दिलचस्प होते जा रहा है। इस सीट से जहां भाजपा ने छठवीं बार नारायण चंदेल पर भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस ने पहली बार व्यास कश्यप पर दांव खेला है। इसी तरह बसपा व जोगी कांग्रेस सहित 20 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन यहां प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। इधर, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब महज छह दिन ही शेष रह गए हैं। हालांकि ब्यास कश्यप चुनाव की तैयारी पहले से कर रहे हैं। फिर भी वो अपने ओर से कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं। इसलिए रोज कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों का हुजुम उमड़ रहा है। श्री कश्यप गांवों में महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग व युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं और राज्य सरकार के किए गए वादों व कार्यों को बता रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप भी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
IMG 20231109 WA0011 Console Corptech

Related Articles