Uncategorized

20 जुलाई को होगी जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक …

img 20240617 wa00482853377506390793227 Console Corptech

जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दिया है कि कांग्रेस के संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने, नगरीय निकाय परिसीमन, चुनाव की तैयारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी सहित राज्य की भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूटपाट तथा विगत दिनों बलौदा बाजार में घटित आगजनी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा हेतु आगामी 20 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से लिंक रोड जांजगीर स्थित जगनी सेलिब्रेशन प्वाइंट में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा की विस्तारित बैठक आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी प्रशांत मिश्रा, अकलतरा विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेष राज हरबंश सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। विस्तारित बैठक में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, जनजाति विभाग, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य गण, नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व पार्षद गण, छाया पार्षद गण एवं जोन अध्यक्षों सहित सभी कांग्रेस जनों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles