छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नवागढ़ में विधायक व्यास कश्यप को सिक्के के साथ केले में तौला गया, लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत …

जांजगीर-चांपा। मतगणना में पहले ही राउंड से पीछे चल रहे कांग्रेस के व्यास कश्यप 13वें राउंड से ऐसे आगे बढ़े कि उन्होंने जीतकर ही दम ली। हाईप्रोफाइल जांजगीर चांपा सीट को उन्होंने आखिरकार 6 हजार 971 वोटों से जीत ली। नवनिर्वाचित विधायक व्यास कश्यप को ग्रामीण क्षेत्रों से अपेक्षित वोट मिला है, जिसके चलते उन्होंने भाजपा के नारायण चंदेल को करारी शिकस्त दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
IMG 20231208 WA0035 Console Corptech

चुनाव जीतने के बाद नए विधायक व्यास कश्यप का गांवों से लेकर शहरों तक अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा है। आज नवागढ़ पहुंचने पर लोगों ने विधायक व्यास कश्यप का आत्मीय स्वागत किया। लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके स्वागत में व्यास कश्यप को लोगों ने केले के साथ ही सिक्के में तौला। इस दौरान व्यास कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सेवा करने का अवसर दिया है, जिसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जांजगीर चांपा क्षेत्र का अपेक्षित विकास कराने हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

shrinathji Console Corptech

Related Articles