छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बिलासपुर की महतारी हुंकार रैली में गरजी स्मृति ईरानी,भाजपा महिला मोर्चा चांपा की महिलाएं भी हुईं शामिल …

चांपा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंचीं। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस रैली में भाजपा महिला मोर्चा चांपा की महिलाएं भी शामिल हुई।
महिला मोर्चा अध्यक्ष जया मोंटू गोपाल ने बताया के इस रैली के माध्यम से झूठी सरकार के विरोध में चांपा मंडल के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और महिलाओं ने स्वयं आगे बढ़कर इस कार्यक्रम में सक्रियता निभाई। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की इस सरकार के दो इंजन एक सोनिया और दूसरा सौम्या है, जो की राज्य की उन्नति ना कर राज्य को लूटने में लगी हुई है।ऐसी सरकार को हटाने के लिए महतारी हुंकार रैली आयोजित की गई, क्योंकि महिला जिस प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है। वैसे ही इस राज्य की संपदा और उन्नति के लिए भी महिलाओं का कर्तव्य होना चाहिए। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा के कंधो पर महतारी हुंकार रैली को पूर्ण किया गयौ। महिला मोर्चा अध्यक्ष जया मोंटू गोपाल ने बताया की भविष्य में अगर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक नहीं लगी तो तो पुनः महिलाएं अपने सम्मान के लिए महिला मोर्चा मैदान में उतरेगा।

mahendra Console Corptech

Related Articles