छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पुस्तक दान के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिंदी/अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने किया दान…

जांजगीर-चांपा। जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा माननीय आकाश छिकारा ने जिले में पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल कर पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारी से अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के पुस्तकों को दान करने की अपील की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले भर में अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तकों का संकलन करेंगे।इस अवसर पर कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने अपने पास रखे ज्ञानवर्धक किताबों को दान किया।पुस्तक दान महाभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती।अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है।इसी सोच के मद्देनजर पुस्तक दान महाभियान का शुभारंभ किया गया है।इसके अंतर्गत सभी विकासखंडों में जाकर शासकीय कार्यालयों एवं आम नागरिकों से संपर्क कर दान करने लायक पुस्तकों का संकलन किया जायेगा। संकलित किताबों को लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों,आमजनों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी।
शिक्षक रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुस्तक दान महाभियान के तहत पुस्तक संकलन के लिए चलाई जा रही विशेष वाहन आज 11:00 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा पहुंची। बीईओ बम्हनीडीह महेंद्रधर दीवान,बीआरसी हीरेन्द्र बेहार,भाजपा जिला महामंत्री,नेता प्रतिपक्ष नपा परिषद चांपा पुरुषोत्तम शर्मा, गोपेश्वर कहरा,उमेश दुबे, रविन्द्र राठौर सुशील शर्मा की उपस्थिति में प्राथमिक,माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उपयोगी पुस्तकें दान की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य निखिल मसीह, प्रभारी प्राचार्य रमाकांत साव, उपप्राचार्य भास्कर शर्मा, प्रधान पाठक रामकिशोर शुक्ला, आर पी मरकाम, रामचन्द्र राठौर, गोविंद नारायण शर्मा, सचिन देव बर्मन, प्रीतेश फ्रेंकलिन,धीरेन्द्र तम्बोली, विजय यादव, ने श्रीमती रीतू सिंग,श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती वामिनी पाण्डेय,श्रीमती देवकन्या देवांगन,श्रीमती लीना एक्का, श्रीमती सरला फ्रेंकलिन, सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles