Uncategorized

पुरानी रंजिश में खूनी मारपीट: 4 आरोपियों को टांगी-डंडा सहित किया गिरफ्तार …

img 20260207 wa00256376857780644131739 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हंषराज कश्यप निवासी बैजलपुर ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को गांव में कौशल प्रसाद केवट के घर छट्ठी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने के समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था।
लेकिन उसी रात करीब 8:30 बजे पुरानी बात को लेकर पुनः विवाद बढ़ गया। संदीप केवट और उसके भांजे लोकेश केवट के बीच झगड़ा हो रहा था, जिसे छुड़ाने के लिए प्रार्थी बाहर आया। इसी दौरान लोकेश केवट ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उसके परिजन अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट भी मौके पर पहुंचे और एक राय होकर प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का, डंडा व टांगी से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

गिरफ्तार आरोपी:
अश्वनी केवट उर्फ परमेश्वर पिता कौशल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
मनमोहन गांधी पिता कौशल प्रसाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
भोला प्रसाद केवट पिता कौशल प्रसाद केवट, उम्र 42 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
लोकेश कुमार केवट पिता महेन्द्र कुमार केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी पहरिया, थाना बलौदा

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, आरक्षक बृजपाल बर्मन, संदीप डहरिया एवं नारायण भानू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles