Uncategorized

चांपा में भाजपा का निरीक्षण अभियान तेज: आत्मानंद स्कूल में व्यवस्था की खुली पोल …

img 20250802 wa00462700863300670674442 Console Corptech

चांपा।भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा द्वारा इन दिनों नगर के शासकीय संस्थानों की व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के लगभग 8 से 10 नेताओं की एक टीम नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत का जायजा ले रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इसी कड़ी में कल बीडीएम अस्पताल का निरीक्षण करने के पश्चात आज भाजपा नेताओं की टीम चांपा स्थित आत्मानंद शासकीय  विद्यालय पहुंची। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने स्कूल परिसर, कक्षाएं, रसोईघर, खेल मैदान आदि का अवलोकन किया एवं अध्ययनरत बच्चों से पढ़ाई, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सीधी बातचीत की।बच्चों ने बातचीत में बताया कि स्कूल में दिए जा रहे मध्याह्न भोजन में चावल, दाल और सब्जी सही से नहीं पकती, जिससे खाने में कठिनाई होती है। साथ ही, बच्चों ने यह भी शिकायत की कि उन्हें खेल सामग्री खेलने नहीं दिया जातानिरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं ने कई अन्य खामियों को भी चिन्हित किया। स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech
    img 20250802 wa0049332472763437406989 Console Corptech

    इस अभियान की नगरवासियों के बीच व्यापक चर्चा हो रही है। नागरिकों का कहना है कि भाजपा द्वारा की जा रही यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे शासकीय संस्थानों में जवाबदेही और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। आमजन की यह भी अपेक्षा है कि निरीक्षण के दौरान उजागर हुई खामियों पर जल्द प्रशासनिक कार्रवाई हो, ताकि व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार हो सके।

    Related Articles