छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती पर चांपा में आयोजित किया मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, 417 प्रतिभागियों ने लिया भाग…

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

मैराथन प्रतियोगिता चांपा के स्वामी विवेकानंद उद्यान में 12 जनवरी को सुबह 7 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया एवं 417 प्रतिभागी मैराथन प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कन्या शक्ति सह संयोजिका सुश्री गौरी गुप्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी अजय कुमार उपस्थित हुए। अतिथियों में प्रमुख रूप से प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा प्रशांत सिंह ठाकुर, राज्य युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन, नगर पालिका परिषद चांपा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप नामदेव उपस्थित हुए, जिसमें भाजयुमो जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें जांजगीर-चांपा में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। हर वर्ष युवा मोर्चा समाज में युवाओं की भूमिका को बढ़ाने के लिए रक्तदान, मैराथन प्रतियोगिता और इसी प्रकार के अन्य प्रतियोगिता आयोजित करते आ रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आकाश सिंह ने किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
IMG 20230114 WA0022 Console Corptech

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री महावीर सोनी, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख देवराज देवांगन, जिला प्रशिक्षण प्रमुख नवीन सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश सोनी, मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी, भाजयुमो मंडल महामंत्री विक्रांत बघेल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सोनी, आरिफ खान, अमर देवांगन, ललित प्रधान, दीपक देवांगन, प्रदीप यादव, भाजपा कार्यालय मंत्री दिनेश साधवानी, सुभाष शर्मा, गोपीचंद बरेठ,अजय सोनी, कन्हैया विरानी, जितेंद्र रात्रे, लक्ष्मण खूंटे, पुष्कर पटेल, दिनेश राठौर, राहुल राठौर,आकाश भोजवानी, कोमल देवांगन, टिंकू देवांगन, दीपक देवांगन, सुनील तिवारी, गौतम यादव, प्रवीण यादव तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Articles