छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

लोकसभा निर्वाचन 2024 : आज 12 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 6 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र …

 जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन में आज कुल 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 12 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया।
      उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज महेन्द्र कुमार अनंत निर्दलीय, श्री हेमंत कुमार निर्दलीय, मंगलूराम सतनाम निर्दलीय, नागेश डहरिया निर्दलीय, श्रीमती सीमा मंहिलांगे निर्दलीय,भरतलाल चौहान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने नाम निर्देशन पत्र लिया।  इसके साथ ही आज प्रवीण कुमार दिवाकर निर्दलीय, अरविन्द कुमार पंकज निर्दलीय, दिनेश बंजारे निर्दलीय, कौशल जांगड़े राष्ट्रवादी भारत पार्टी, डॉ शिवकुमार डहरिया इंडिया नेशनल कॉग्रेस,आनंद राम गिलहरे निर्दलीय, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी,गोपाल प्रसाद खुंटे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, आलोक कुमार राष्ट्रीय हिन्दु एकता दल, ब्रिन्दा चौहान छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, श्री अनिल मनहर हमर राज पार्टी, सुरेश कुमार निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles