छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राधिका राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश …

चांपा। वार्ड 17 कैलाश नगर चांपा में वार्ड की सक्रिय महिलाओं का समूह श्रीमती राधिका राठौर के नेतृत्व में भाजपा की रीति नीति एवं देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया, जिसमे श्रीमती राधिका राठौर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता देश और समाज की सेवा करता है,अपना योगदान देता है ठीक उसी भावना से प्रेरित होकर हम सभी महिलाओं ने चांपा नगर के भाजपा संगठन से संपर्क साधा और भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,पूर्व सक्ति विधायक खिलावन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास,डॉक्टर राजू यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी,महामंत्री विक्रांत बघेल,विकास सोनी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आसपास की सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा प्रवेश किया जिसमें राधिका राठौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

pratik Console Corptech

Related Articles