छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चोरी की लोहा पाइप बेचने के फिराक में घूम रहे 2 आरोपियों को पकड़ने में बलौदा पुलिस को मिली सफलता…

बलौदा। चोरी की पाइप और बाइक बेचने के फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरदी विशाल का लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे एवं मुकेश कुर्रे चोरी की पाईप रखा है तथा पल्सर बाइक में लोहे की पाईप कोे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे एंव मुकेश कुर्रे को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 55 नग लोहे की पाईप मिली। जिसके संबध में किसी प्रकार का कोई कागजात व बिल पेश नही किया। उक्त पाईप को दोनो के द्वारा चोरी कर अपने पास छुपाकर कई दिनो से रखना तथा आज बेचने के लिये बलौदा आना बताया गया। इस कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी सउनि कृष्णपाल कंवर प्र.आर. गजाधर पाटनवार , आर. संतोष रात्रे , श्यामभूषण राठौर, अहमद कुरैशी जितेन्द्र कुर्रे , लखेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles