Uncategorized

बलौदाबाजार कांड में किसका हाथ? बीजेपी मंत्री ने प्रेसवार्ता में क्या कहा,देखे…

img 20240611 wa00107057963408412752219 Console Corptech

रायपुर। दयालदास बघेल ने बलौदाबाजार में हुई हिंसा को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल शामिल थे।राजधानी के न्यू-सर्किंट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने लगभग 150टू-हीलर और चार चक्काज गाड़िया जलाकर राख कर दी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बघेल ने कहा बलौदाबाजार जिले की शान कंपोजिट बिल्डिंग, तीन फायर ब्रिगेड को भी उपद्रवियों ने फूंक दिया।40 पुलिस कर्मी घायल हुए है मीडिया के साथियों को भी पीटा गया है। आम जन को भी सड़को पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उनकी गाड़िया जला दी गई। बलौदाबाजार रजिस्ट्री ऑफिस में भी लखों की लूट रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों से की गई।दयाल दास ने कहा कि ऐसे कृत्य सतनामी समाज के द्वरा कभी नहीं किया जा सकता। यह समाज तो शांति और भाईचारे का संदेश देने वाला समाज है। इस पूरे घटना के पीछे राजनैतिक षड्यंत्र  है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

मंत्री बघेल ने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी थे, कांग्रेस के नेताओं ने समाज को भड़काने का काम किया है। प्रेसवार्ता में मंत्री दयालदास बघेल ने सवाल पूछते हुए कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में यादवों का क्या काम है, कार्यक्रम में देवेंद्र यादव बैठे थे उनका क्या रोल, भाजपा ने पूर्व मंत्री और विधायकों के फोटो जारी किए है। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने 15 हजार प्रदर्शन कारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी, मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव क्यों आए? कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र रचने का काम किया, मंत्री बघेल ने कहा कि अपनी हार को नहीं पचा पाने के कारण कांग्रेस ने घटना को अंजाम दिया।

प्रेसवार्ता में मंत्री बघेल ने कहा कि कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने लोगों को भड़काया, उन्होंने कहा कि सतनामी समाज के लोग अहिंसा के पुजारी हैं, समाज के बीच कुछ असामाजिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया, यह बहुत ही दुखद घटना है।

Related Articles