Uncategorized

देवरी पिकनिक स्पॉट में बहा युवक,तहसीलदार एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुँची …

img 20240714 wa00535863072593455220464 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बलौदा ब्लाक के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में सरकंडा बिलासपुर युवक की बहने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सरकंडा बिलासपुर के आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने देवरी आए थे। एक युवक शिवम यादव पिता आशु राम यादव नदी में स्नान करते वक्त बह गया। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा के नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस अफसर व कर्मचारियों की टीम युवक को खोजने के लिए जुटी हुई है लेकिन रात अधिक हो जाने की वजह से युवक को खोजना कठिन हो रहा है। पुलिस ने बिलासपुर के एसडीआरएफ टीम को सूचना दी है। यह टीम बिलासपुर से निकल चुकी है। वहीं पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर डटी हुई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech
img 20240714 wa00038709291561028948171 Console Corptech
शिवम यादव

लेकिन रात हो जाने के कारण सभी बेबस नजर आ रहे हैं। बलौदा पुलिस ने बताया कि सरकंडा बिलासपुर के छह युवक पिकनिक मनाने देवरी चिचोली आए थे। सभी स्नान कर रहे थे। जिसमें शिवम यादव गहरे पानी में बह गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी हाथ पकड़कर निकाल रहे थे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने जद्दोजहद करते रहे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech

Related Articles