Uncategorized

मिशन शक्ति अंर्तगत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह का किया गया अयोजन …

img 20240719 wa0061281294914663341921837980 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं एवं सुरक्षा बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति संचालित है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं एवं सुरक्षा बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति संचालित है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करना है। उक्त के परिप्रेक्ष्य में मिशन शक्ति 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान 15 जुलाई से 19 जुलाई 2024 के मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह थीम अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूल के छात्राओं को महिला सशक्तिकरण अंतर्गत मिशन शक्ति, सखी वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्प लाईन, सखी सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्रीमती ई. खाखा, शिक्षकगण तथा संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेन्टर जांजगीर सुश्री एच.निशा खान एवं स्कूल के छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles