छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में इस बार भव्य होगा श्रीरामनवमी उत्सव, अयोध्या की तर्ज पर भगवान श्रीराम की जीवंत झांकी रहेगा आकर्षण का केंद्र, ध्वज से सजेगा शहर, द्वार-द्वार जलेगा दीपक, बैठक में लिया गया निर्णय …

जांजगीर-चांपा। श्रीराम नवमी का महापर्व चांपा शहर में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसे लेकर नगरवासियों की बैठक क्षत्रपति शिवजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) में हुई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्यशोभा यात्रा निकालने और रंगोली व दीपों से घरों को सजाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी का महापर्व धर्म परायण और सनातनियों के लिए एक उत्सव है, उसको भव्य और आदर सत्कार, मान सम्मान से मनाने के लिये नगरवासियों की बैठक 3 अप्रेल बुधवार हुई, जिसमे सभी लोगों ने अपने विचार रखे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

बैठक में तय किया गया की 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के अवसर पर पैदल शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के टैक्सी स्टैण्ड रेलवे स्टेशन के पास श्रीराम मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने शहर की महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में डीजे और करमा की खास व्यवस्था की जाएगी। इस बार भगवान श्रीराम की अयोध्यापुरी को प्रदर्शित जीवंत झांकी रहेगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें दस देवी देवता और श्रीराम दरबार का चित्रण किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान नगर को पूरी तरह भगवा मय सजाया जाएगा। शोभायात्रा में नगर भ्रमण रेलवे स्टेशन से निकलकर बरपाली चौक, लायंस चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल परशुराम चौक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगी। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ही शोभायात्रा के समापन अवसर पर भगवान श्रीराम की महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम की आरती गंगा आरती की तर्ज पर होगी। साथ ही आतिशबाजी आकाश में रंग बिरंगी छटा बिखराएगी। कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles