छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने पचेड़ा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, भारत जोड़ो सह पदयात्रा की तैयारी जोरों पर…

जांजगीर चांपा। देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी और समुदाय विशेष के लोगों में पनप रही असंतोष की भावना के खिलाफ राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं और कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा लगभग 3750 कि.मी. भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से देश के सभी वर्ग के लोगों को अपनी यात्रा से जोड़ते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में भारत जोड़ो सह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में आयोजित की जा रही है और इसी के तहत् जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो सह पदयात्रा 19 दिसम्बर को दोपहर 03:00 बजे छत्तीसगढ़ के स्पीकर डॉ. चरण दास महंत के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ होगी, जिसका समापन 03 फरवरी 2022 को जांजगीर में होगा। ये बातें जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त भारत जोड़ो सह पदयात्रा के प्रभारी मोतीलाल देवांगन ने ग्राम पचेड़ा में ग्रामीण क्षेत्र के बूथ के कार्यकर्ताओं, गोठान अध्यक्ष मितान क्लब के साथी एवं कांग्रेस पक्ष के जन
प्रतिनिधियों की कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे। आगे देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं इस अवसर पर देवांगन ने श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाकर, जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। प्रदेश में सम्पन्न हुए भानुप्रतापपुर उप चुनाव के विजय पर एवं हिमांचल प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवांगन ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 2500 रुपए धान की कीमत, इसके साथ ही साथ इस वर्ष हुई वृद्धि के तहत् 140 रुपए अतिरिक्त प्रदान करने एवं किसानों का कर्जा माफी. राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, जिससे यहां की जनता की आय में भी वृद्धि हुई है और प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास के नये सोपानों को तय कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, राजीव गांधी मितान क्लब और प्रदेश में परम्परागत त्यौहारों को बढ़ावा देने के काम से जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, जबकि दूसरी ओर केन्द्र की भाजपा सरकार के राज में निरंतर महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अपने किये वायदे को पूरा करने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल सिद्ध हो रही है। बेरोजगारों की स्थिति बहुत भयावह हो गई है और आने वाले समय में बेरोजगारी भी तेज गति से देश में बढ़ने के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और होंगे। पूरे देश में भाजपा के राज में विरोधी राजनैतिक दल के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। हमें मिल-जुलकर कड़ी मेहनत कर केन्द्र की भाजपा सरकार को आने वाले समय में हटाना ही होगा
और प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार स्थापित करने के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

संबोधन उपरांत देवांगन ने वरिष्ठ एवं सक्रिय 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का तिरंगे गमछे से सम्मानित किया। इस अवसर पर भा.ज.पा. कार्यकर्ता धनसाय कश्यप एवं टीकाराम कश्यप ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपने सम्बोधन में स्थानीय विधायक को कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को अपने नाम से श्रेय लेने का काम कर रही है कहा। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष विपीन देवांगन, नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, डॉ. गोपाल साहू पूर्व सरपंच भैसमुडी, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, एल्डरमेन नवागढ़ संतोष साहू, रामगोपाल राठौर सिवनी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य बिरगहनी इतवारी पटेल, जनपद सदस्य बोड़सरा अनिल साहू, प्रमोद पाण्डेय, मोतीलाल पटेल, चन्द्रकांत राठौर, रोहित कहरा, बजरंग धीवर, सुरेन्द्र पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, तेरस साहू, अनिल गोड़, सुरेश यादव, जितेन्द्र, डॉ. चोलाराम कश्यप, दुखुराम साहू, रविकान्त कश्यप, बोधी दास महंत, शिवराम बरेठ, मनोहर प्रधान कश्यप, मुकेश साहू, भकर्रा भाई, एवं उपेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles