Uncategorized

शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक निलंबित …

img 20260924 192015157080006161458495 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
प्रतिवेदन के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर स्कूल परिसर में शराब पीकर उपस्थित हुए तथा जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया। मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संबंधित द्वारा प्रतिवाद उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।
आदेश में कहा गया है कि उक्त कृत्य पद की गरिमा के विपरीत, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पामगढ़ निर्धारित किया गया है।

Related Articles