खरसियाछत्तीसगढ़

रामनवमी के अवसर पर चपले में निकली शोभायात्रा…

खरसिया। देशभर में चैत्र नवरात्र पर राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस शुभ अवसर पर शोभायात्रा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुई |

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी का जन्म हुआ था इस क्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चपले में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई| इस भव्य शोभायात्रा में भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ,जनपद उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,पदुमन पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश डनसेना, दिनेश पटेल,किशन डनसेना, देवी प्रसाद पटेल सहित हजारों की संख्या में युवा एवं महिलाओं शामिल हुए| इस दौरान भव्य आतिशबाजी जय श्री राम के जय घोष से अंचल गूंज उठा | वही भक्तगण डी जे बाजे में धार्मिक गानों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए| यह शोभायात्रा मंगल भवन से एन एच रोड से होते हुए स्टेशन चौक से बीच बस्ती से पुरानी बस्ती होते हुए मंगल भवन पहुंच कर समापन किया गया| इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा|

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles