Uncategorized

संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा की सदस्यता अभियान जारी …

img 20241108 wa00624169082260889512908 Console Corptech

चांपा। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज चांपा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिरीश मोदी के नेतृत्व में सोझी घाट स्थित गुरुद्वारा के प्रमुख सिद्धांत उदासी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी के द्वारा श्रीफल एवंभाजपा गमछा देकर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर सिद्धांत उदासी के बताया कि वे स्वयं कॉलेज के समय से ही छात्र हित से जुड़े हुए थे और महाविद्यालयीन के सचिव जैसे पद पर रह चुके है परंतु अभी वर्तमान में मोदी की गारंटी,भाजपा की विचारधारा और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रेरित होकर निर्णय किया कि भाजपा के युवा इकाई युवा मोर्चा से जुड़कर समाज हित में अपनी सहभागिता निभाने का निश्चय किया। चांपा मंडल में युवा मोर्चा के द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्य से भी वो प्रेरित हुए और स्वयं से संपर्क कर जुड़ने की इच्छा बताई। तत्पश्चात भाजपा के द्वारा विशेष सदस्यता अभियान में प्रमुखों को सदस्यता दिलाया जा रहा है उसी अभियान के अंतर्गत उन्हें सदस्यता दिलवाई गई,जिसके लिए मंडल चांपा भाजपा के द्वारा जुड़ने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles