Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से ममता को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित …

img 20260406 wa00786917216515709187994 Console Corptech

चांपा। नवाजतन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की सहायक शिक्षक ममता जायसवाल को राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय में नवाजतन के माध्यम से बच्चों में कक्षा स्तर की दक्षता लाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 21 वी सदी के कौशल लाने उनके बेहतर प्रयास के लिए दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

ममता ने नवाजतन के माध्यम से नवाचार कर मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन में उत्कृष्ट योगदान देकर बच्चों को एफएलएन में दक्ष किया है । नवाजतन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता और नवीन विचारों को बढ़ावा देना है । नवाजतन शिक्षण का पेडागाजी सामान्य शिक्षण से अलग है । बच्चों को स्वयं से सीखने , चुनौती स्वीकार करने , जिज्ञासा का समाधान तथा तकनीकी प्रयोग इस शिक्षण में किया जाता है ।वॉरियर्स शिक्षक सम्मान नवाचारी शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए दिया जाता है ।यह सम्मान एससीईआरटी के मार्गदर्शन में एफएलएन और नवाजतन रिसोर्स शिक्षक परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था।

एफएलएल और नवाजतन की टीम ने प्रदेश के अपने अपने विद्यालयों उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का चयन किया है । चयनित शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करते है । ये शिक्षक निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए नवीन और रचनात्मक तरीकों का उपयोग करते है । इनका उद्देश्य तकनीक का सही उपयोग , बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देना और कक्षा के माहौल को रोचक बनाना है । समारोह में एससीईआरटी के संचालक के कुमार , पूर्व अतिरिक्त संचालक योगेश शिवहरे , डीपीआई के उपसंचालक आशुतोष चावरे ने शिक्षकों की मेहनत , रचनात्मकता की और बच्चों के विकास के लिए उनके योगदान की सराहना की और सभी शिक्षकों को प्रेरित करने को कहा । इस अवसर पर नवाजतन कोर ग्रुप के आर के जलतारे , सुमित पांडेय सहित कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे