Uncategorized

चांपा नगर में यातायात पुलिस का सख्त अभियान जारी, नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई …

img 20250428 wa00001277069829505149244 Console Corptech

चांपा। परशुराम चौक स्थित यातायात पुलिस ने बुलेट में अवैध सेलेन्शर लगाने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, तीन सवारी बैठाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसे नियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

नगर में लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि नाबालिग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं और हाई स्पीड ड्राइविंग से आमजन की जान को खतरा हो रहा है। इन शिकायतों के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी और गंभीर मामलों में वाहन जप्त कर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगरवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है और अपेक्षा जताई है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा नगर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी।

Related Articles