Uncategorized

चांपा भाजपा नगर मंडल में नई टीम का हुआ गठन, मंगल चंद देवांगन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी …

img 20250521 1923414644485435055991409 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया के अंतर्गत चांपा नगर मंडल की नई टीम का गठन किया गया है। इस टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें विशेष रूप से मंगल चंद देवांगन को नगर मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन, प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव की सहमति एवं जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत द्वारा की गई है।

मंगल चंद देवांगन भाजपा संगठन के एक पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में भी पार्टी के कई विभिन्न व महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पार्टी में उनकी निष्ठा, कार्यशैली एवं जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवांगन समाज में उनकी मजबूत पकड़ और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पार्टी नेतृत्व ने इस नियुक्ति के माध्यम से सम्मानित किया है।

img 20250521 wa00517890266368259463052 Console Corptech

चांपा नगर में देवांगन समाज की जनसंख्या काफी अधिक है और यह वर्ग भाजपा के लिए एक सशक्त आधार माना जाता है। मंगल चंद देवांगन की उपस्थिति न केवल पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाएगी, बल्कि समाज के बीच भाजपा की पकड़ को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और स्थानीय स्तर पर इसे सामाजिक संतुलन साधने की दृष्टि से भी अहम कदम माना जा रहा है।

भाजपा की यह रणनीति आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने की दिशा में एक सोच-समझ कर उठाया गया कदम प्रतीत होती है। मंगल चंद देवांगन जैसे जमीनी और अनुभवी कार्यकर्ता की भूमिका आने वाले समय में भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में अहम रहेगी।

इस नियुक्ति के बाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और सभी ने मंगल चंद देवांगन को शुभकामनाएं दी हैं। वे स्वयं भी इस दायित्व को पूरी ईमानदारी एवं कर्मनिष्ठा से निभाने की बात कह रहे हैं।

Related Articles